Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
pcnews.com
Purnia East, Purnia
| Nov 26, 2026
MORE NEWS
23 दिसंबर को लगेगा मधेपुरा में रोजगार मेला हो जाएं तैयार.... #RojgarMela
Purnia East, Purnia | Nov 26, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1975, दिनांक:-26/11/2026, ================== सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा, निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश। दिनांक 26 नवम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिन कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है, उनकी शत-प्रतिशत प्रविष्टि संबंधित पोर्टल पर ससमय सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यों की वास्तविक प्रगति पोर्टल पर परिलक्षित हो सके। जिन स्थलों पर अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किए गए हैं, वहां अविलंब कार्य प्रारंभ करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने तथा अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यों की नियमित निगरानी एवं प्रगति का अद्यतन विवरण सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक समाहर्ता सुश्री कुमुद मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार,अपर समाहर्ता सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री सुजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया तथा संबंधित अधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे। #cmsamrat #samratchoudhary समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1975, दिनांक:-26/11/2026, ================== सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की समीक्षा, निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश। दिनांक 26 नवम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों के पद
Purnia, Bihar | Nov 26, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1976, दिनांक 26/11/2026, ================== नीति आयोग के सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा, सुधारात्मक कार्रवाई एवं अद्यतन डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश:- जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में गुरुवार को महानंदा सभागार में नीति आयोग से संबंधित विभिन्न विकासात्मक सूचकांकों (Indicators) की प्रगति की समीक्षा हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीति आयोग के अंतर्गत जिले की समग्र प्रगति के साथ-साथ आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (Aspirational Blocks Programme) के तहत श्रीनगर एवं बैसी प्रखंड की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान विभिन्न विकासात्मक सूचकांकों पर जिले की प्रगति में आई कमी को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय ने खेद व्यक्त किया तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अपेक्षित सुधार लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन सूचकांकों में प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनकी विशेष रूप से समीक्षा करते हुए कमियों को चिह्नित किया जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि नीति आयोग के पोर्टल पर अपने-अपने विभाग से संबंधित अद्यतन एवं प्रमाणिक आंकड़ों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों एवं वास्तविक धरातलीय प्रगति के बीच एकरूपता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया। उन्होंने आकांक्षी प्रखंड श्रीनगर एवं बायसी में संबंधित सूचकांकों के अंतर्गत प्रगति में तेजी लाने, विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने तथा नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 26, 2026
बिहार: के वैशाली क़े कटहरा थाने में रिश्वतखोरी का आरोप! महिला दरोगा का कथित रिश्वत लेते वीडियो वायरल, बिहार पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल। #VaishaliPolice #KataraThana #BiharPolice #Rishwatkhori #PoliceCorruption #ViralVideo #BiharNews
Purnia East, Purnia | Nov 26, 2026
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया। कायाकल्प अभियान #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 26, 2026
निखिल कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लब (ई 0एल0सी0) कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Nov 26, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1974, दिनांक: 25 नवंबर 2026, ================== जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पूर्णिया में शिक्षा सेवकों का दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ:- जिले की शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर से सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निर्देश के आलोक में बुधवार से शिक्षा सेवकों (तालिमी मरकज एवं टोला सेवकों) का दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। बिहार शिक्षा परियोजना, पूर्णिया के मार्गदर्शन और यूनिसेफ (बिहार, पटना) के तकनीकी सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण अभियान 25 नवंबर से शुरू होकर आगामी 15 दिसंबर 2026 तक डी.आर.सी.सी. (DRCC), पूर्णिया में निरंतर जारी रहेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में विद्यार्थियों की ट्रांजिशन दर को बढ़ाना तथा विद्यालयों से छात्रों की छीजत (ड्रॉपआउट) पर प्रभावी अंकुश लगाना है, ताकि पोषक क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी प्रखंडों को कुल आठ बैचों में विभाजित किया गया है, जिसके माध्यम से 800 से अधिक शिक्षा सेवकों की क्षमता का संवर्धन किया जाएगा। आज पहले बैच के अंतर्गत अमौर प्रखंड के शिक्षा सेवकों के साथ इस प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से बायसी, के.नगर, बैसा, कसबा, डगरुआ, श्रीनगर, भवानीपुर, पूर्णिया पूर्व, जलालगढ़, रूपौली, बी.कोठी, धमदाहा और बनमनखी प्रखंडों के प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दो दिवसीय इस सघन प्रशिक्षण के दौरान शिक्षा सेवकों को घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों (OOSC) की पहचान करने और बालपंजी का नियमित संधारण करने की बारीकियाँ सिखाई जा रही हैं। साथ ही, 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का उम्र-सापेक्ष कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करने तथा 14 से 18 आयु वर्ग के पढ़ाई छोड़ चुके किशोरों को एनआईओएस (NIOS) एवं बीबोस (BBOSE) के माध्यम से पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया पर विशेष बल दिया जा रहा है। विशेष रूप से कक्षा 5 से 6 और कक्षा 8 से 9 में विद्यार्थियों की निरंतरता बनाए रखने के लिए विद्यालय, अभिभावकों और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की व्यावहारिक रणनीतियाँ साझा की जा रही हैं। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 26, 2026
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया। कायाकल्प अभियान #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 26, 2026