समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1976,
दिनांक 26/11/2026,
==================
नीति आयोग के सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा, सुधारात्मक कार्रवाई एवं अद्यतन डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश:-
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में गुरुवार को महानंदा सभागार में नीति आयोग से संबंधित विभिन्न विकासात्मक सूचकांकों (Indicators) की प्रगति की समीक्षा हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नीति आयोग के अंतर्गत जिले की समग्र प्रगति के साथ-साथ आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (Aspirational Blocks Programme) के तहत श्रीनगर एवं बैसी प्रखंड की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान विभिन्न विकासात्मक सूचकांकों पर जिले की प्रगति में आई कमी को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय ने खेद व्यक्त किया तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अपेक्षित सुधार लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन सूचकांकों में प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनकी विशेष रूप से समीक्षा करते हुए कमियों को चिह्नित किया जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि नीति आयोग के पोर्टल पर अपने-अपने विभाग से संबंधित अद्यतन एवं प्रमाणिक आंकड़ों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों एवं वास्तविक धरातलीय प्रगति के बीच एकरूपता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया।
उन्होंने आकांक्षी प्रखंड श्रीनगर एवं बायसी में संबंधित सूचकांकों के अंतर्गत प्रगति में तेजी लाने, विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने तथा नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करने का निर्देश दिया।
बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 26, 2026