भोगांव: बिछवां के गांव कुबेरपुर में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नुक्कड़ जनसभा को किया संबोधित
गांव कुबेरपुर में पहुंचे पर्यटन मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने नुक्कड़ जनसभा को संबोधित किया। और भाजपा सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। वहीं ग्राम प्रधान यशपाल सिंह यादव एवं मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान के नेतृत्व में डॉ अनिल यादव निवासी नगला गड़ूं ने सपा को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने वोटो की अपील की है।