भोगांव: थाना बेवर के ग्राम महेशपुर कूड़ी निवासी सगे भाई बहन कॉलेज पढ़ने के लिए निकले और हो गए लापता,मचा हड़कंप, गुमशुदगी दर्ज
ग्राम महेशपुर कूड़ी निवासी विमलेश पुत्र नेम सिंह ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका 15 वर्षीय पुत्र अभी व 16 वर्षीय पुत्री शिवानी सोमवार सुबह धर्मांगदपुर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने गए थे। लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। पुत्र 10वीं का छात्र और पुत्री 11वीं की छात्रा है। शाम तक दोनों भाई-बहन नहीं लौटे तो उन्हें चिंता हुई। तलाश करने पर कोई पता नहीं चला।