भोगांव: थाना भोगांव में परतापुर पुल के पास स्थित RS पेट्रोल पंप के सामने दो कारों की भिड़ंत में दो लोग हुए घायल, लगा जाम
जीटी रोड़ परतापुर पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास दो कारों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद जीटी रोड़ पर जाम की स्थित बन गई। सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने घटना के बाद जीटी रोड़ पर लगे जाम को खुलवाकर आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया।