भोगांव: मैनपुरी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान एक युवक 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार
भोगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मैनपुरी रोड़ स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को 315 बोर तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम अर्जुन गिहार पुत्र हरी बाबू निवासी गिहार कॉलोनी भोगांव बताया है। पुलिस ने थाने लाकर आवश्यक लिखापढ़ी के बाद पकड़े गए युवक को जेल भेजा है।