भोगांव: भोगांव चौराहे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाजार जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कस्बा भोगांव के मोहल्ला भीम नगर निवासी देवेंद्र पुत्र विश्राम सिंह पैदल बाजार करने जा रहा था। जैसे वह जीटी स्थित भोगांव चौराहे के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रोडवेज चालक मौके से रोडवेज को भगा ले गया।