भोगांव: बिछवां के गांव करीमगंज में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात किए चोरी, पुलिस को दी तहरीर
गांव करीमगंज निवासी हरिभान सिंह बीते रविवार को अपने मकान में ताला लगाकर शादी समारोह में रिश्तेदारी में गए हुए थे। सोमवार की सुबह घर वापस लौटकर आये तो देखा मकान का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर घर में चोरी होने का पता चला। चोर वक्सा में रखे 35 हजार की नगदी और हजारों रुपए कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।