शाहबाद: पंचायत गहोरा के प्राथमिक स्कूल मुरीदापुर में प्रधान प्रतिनिधि ने स्कूल इंचार्ज और शिक्षा मित्र के सामने काटा हंगामा
ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्कूल में प्रधान प्रतिनिधि ने स्कूल इंचार्ज और शिक्षामित्र को जमकर अपशब्दों का प्रयोग किया और अपनी दबंगई का प्रदर्शन करते हुए आतंक मचाया। प्रधान प्रतिनिधि का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। लेकिन वीडियो पुराना बताया जा रहा है। ग्राम पंचायत गहोरा के प्राथमिक स्कूल मुरीदापुर का यह वीडियो है।