शाहबाद: उधरनपुर में दबंगों ने युवक को घेर कर डंडों से पीटा, चार दबंगों पर केस दर्ज किया गया
शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला उधरनपुर में एक युवक को बाजार से घर जाते समय तीन लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला उधरनपुर निवासी आदित्य दीक्षित के साथ घटना घटित हुई।