शाहबाद: बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने अनियंत्रित कार ने तीन को कुचला, एक की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी
शाहाबाद कोतवाली के बस स्टैंड पर एक अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार सहित तीन को कुचल डाला। साइकिल सवार की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हरदोई के छोटा चौराहा निवासी रूपेश गुप्ता कर चालक को हिरासत में लिया गया है।