शाहबाद: आगमपुर मुरीदापुर गांव के बीच में हो रहे मिट्टी खनन पर औचक छापेमारी, क्षेत्राधिकारी ने एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर सीज की
शासन के निर्देश और डीएम की शख्ती के बाद भी मिट्टी माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शाहाबाद कोतवाली, पाली और पचदेवरा पुलिस की मिली भगत से मिट्टी खनन का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर हो रहा है। इस गोरख धंधे की खबर पाकर क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा ने सुबह के वक्त एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया है जिसे सीज कर दिया गया है।