कोरांव: गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव में पास्को एक्ट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
बुधवार को सुबह 9 से 11 बजे तक गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव में पास्को एक्ट जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्राम न्यायालय कोरांव के न्यायाधीश अभयदीप विश्वकर्मा मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं को पास्को एक्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस एक्ट के तहत क्या सजा मिलती है और किन हालात में इसकी धाराएं लगती हैं।