ताजिया जुलूस और रामकथा को लेकर विवाद, देर रात प्रशासन के हस्तक्षेप से निकला समाधान
मुरैना जिले के सबलगढ़ में मोहर्रम के ताजिया जुलूस और रामकथा आयोजन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। प्रशासन द्वारा ताजियों के निर्धारित मार्ग पर लगे रामकथा पंडाल को देखते हुए कथा दो दिन पहले समाप्त करने का सुझाव दिए जाने पर सैकड़ों लोग विरोध में सड़क पर उतर आए। हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के फैसले पर आपत्ति जताई। देर रात तक चले घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों से चर्चा कर मामले का समाधान निकाल लिया।