Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

*बुजुर्गों और असहाय लोगों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और धर्म का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 203 करोड़ 56 लाख रुपये किए अंतरित* *मुरैना में एनआईसी कक्ष से अधिकारी एवं हितग्राही मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े* मुरैना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परिवार में बड़े-बुजुर्गों का सान्निध्य और आशीर्वाद तपती धूप में शीतल छांव के समान होता है। भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों, असहायों तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों का सम्मान करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारा धर्म माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक संबल के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी निर्धन परिवार, माताएं-बहनें तथा दिव्यांगजन स्वयं को असहाय या उपेक्षित महसूस न करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार भी गरीबों, वंचितों एवं कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के हितग्राही वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में मई माह की 203 करोड़ 56 लाख रुपये की पेंशन राशि अंतरित की। इस अवसर पर दिव्यांगजनों में आपदा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आग, हीटवेव (लू) तथा आकाशीय बिजली से बचाव संबंधी जानकारी पर आधारित ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। मुरैना जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही उपस्थित रहे तथा मुख्यमंत्री के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण देखा एवं सुना।

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

MORE NEWS

पूर्व पार्षद पर दबंगई का आरोप: मलबा हटाने को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल।

मुरैना। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टंच रोड पर गुरुवार को घर के सामने पड़े मलबे को हटाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने पूर्व पार्षद अजय यादव और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने तथा दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टंच रोड निवासी ब्रजेश यादव के घर के सामने कुछ दिन पहले ईंट और निर्माण सामग्री का मलबा डाला गया था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। गुरुवार दोपहर ब्रजेश यादव जेसीबी की मदद से मलबा हटवा रहे थे। इसी दौरान पूर्व पार्षद अजय यादव अपने 6-7 साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठ�

पूर्व पार्षद पर दबंगई का आरोप: मलबा हटाने को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल। मुरैना। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टंच रोड पर गुरुवार को घर के सामने पड़े मलबे को हटाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने पूर्व पार्षद अजय यादव और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने तथा दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टंच रोड निवासी ब्रजेश यादव के घर के सामने कुछ दिन पहले ईंट और निर्माण सामग्री का मलबा डाला गया था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। गुरुवार दोपहर ब्रजेश यादव जेसीबी की मदद से मलबा हटवा रहे थे। इसी दौरान पूर्व पार्षद अजय यादव अपने 6-7 साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठ�

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

ताजिया जुलूस और रामकथा को लेकर विवाद, देर रात प्रशासन के हस्तक्षेप से निकला समाधान

मुरैना जिले के सबलगढ़ में मोहर्रम के ताजिया जुलूस और रामकथा आयोजन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। प्रशासन द्वारा ताजियों के निर्धारित मार्ग पर लगे रामकथा पंडाल को देखते हुए कथा दो दिन पहले समाप्त करने का सुझाव दिए जाने पर सैकड़ों लोग विरोध में सड़क पर उतर आए। हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के फैसले पर आपत्ति जताई। देर रात तक चले घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों से चर्चा कर मामले का समाधान निकाल लिया।

ताजिया जुलूस और रामकथा को लेकर विवाद, देर रात प्रशासन के हस्तक्षेप से निकला समाधान मुरैना जिले के सबलगढ़ में मोहर्रम के ताजिया जुलूस और रामकथा आयोजन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। प्रशासन द्वारा ताजियों के निर्धारित मार्ग पर लगे रामकथा पंडाल को देखते हुए कथा दो दिन पहले समाप्त करने का सुझाव दिए जाने पर सैकड़ों लोग विरोध में सड़क पर उतर आए। हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के फैसले पर आपत्ति जताई। देर रात तक चले घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों से चर्चा कर मामले का समाधान निकाल लिया।

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर युवक ने पुलिस पर लगाए आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
मुरैना। मुरैना निवासी राहुल मिश्रा नामक युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपनी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए हैं।
वायरल वीडियो में युवक का दावा है कि उसका एक व्यक्ति से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। युवक के अनुसार, उसने उधार ली गई राशि ब्याज सहित वापस कर दी थी, लेकिन इसके बाद भी उससे अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही थी। युवक ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई तथा उसकी कार से संबंधित दस्तावेजों पर दबाव बनाकर हस्ताक्षर कराए गए।
युवक का कहना है कि उसने मामले की शिकायत संबंधित थाना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। वीडियो में उसने हाल ही में हुई एक अन्य घटना का भी उल्लेख किया है और दावा किया है कि लगातार विवाद एवं कथित रूप से का�

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर युवक ने पुलिस पर लगाए आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग मुरैना। मुरैना निवासी राहुल मिश्रा नामक युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपनी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में युवक का दावा है कि उसका एक व्यक्ति से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। युवक के अनुसार, उसने उधार ली गई राशि ब्याज सहित वापस कर दी थी, लेकिन इसके बाद भी उससे अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही थी। युवक ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई तथा उसकी कार से संबंधित दस्तावेजों पर दबाव बनाकर हस्ताक्षर कराए गए। युवक का कहना है कि उसने मामले की शिकायत संबंधित थाना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। वीडियो में उसने हाल ही में हुई एक अन्य घटना का भी उल्लेख किया है और दावा किया है कि लगातार विवाद एवं कथित रूप से का�

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

बुजुर्गों और असहाय लोगों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और धर्म का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 203 करोड़ 56 लाख रुपये किए अंतरित

मुरैना में एनआईसी कक्ष से अधिकारी एवं हितग्राही मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परिवार में बड़े-बुजुर्गों का सान्निध्य और आशीर्वाद तपती धूप में शीतल छांव के समान होता है। भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों, असहायों तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों का सम्मान करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारा धर्म माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक संबल के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी निर्धन परिवार, माताएं-बहनें तथा दिव्यांगजन स्वयं को असहाय या उपेक्षित महसूस न करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार भी गरीबों, वंचितों एवं कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के हितग्राही वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में मई माह की 203 करोड़ 56 लाख रुपये की पेंशन राशि अंतरित की। इस अवसर पर दिव्यांगजनों में आपदा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आग, हीटवेव (लू) तथा आकाशीय बिजली से बचाव संबंधी जानकारी पर आधारित ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया।

मुरैना जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही उपस्थित रहे तथा मुख्यमंत्री के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण देखा एवं सुना।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #administration

बुजुर्गों और असहाय लोगों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और धर्म का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 203 करोड़ 56 लाख रुपये किए अंतरित मुरैना में एनआईसी कक्ष से अधिकारी एवं हितग्राही मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परिवार में बड़े-बुजुर्गों का सान्निध्य और आशीर्वाद तपती धूप में शीतल छांव के समान होता है। भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों, असहायों तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों का सम्मान करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारा धर्म माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक संबल के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी निर्धन परिवार, माताएं-बहनें तथा दिव्यांगजन स्वयं को असहाय या उपेक्षित महसूस न करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार भी गरीबों, वंचितों एवं कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के हितग्राही वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में मई माह की 203 करोड़ 56 लाख रुपये की पेंशन राशि अंतरित की। इस अवसर पर दिव्यांगजनों में आपदा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आग, हीटवेव (लू) तथा आकाशीय बिजली से बचाव संबंधी जानकारी पर आधारित ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। मुरैना जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही उपस्थित रहे तथा मुख्यमंत्री के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण देखा एवं सुना। - #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #administration

Morena, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026