Public App Logo
Jansamasya
Viralreels
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image

बुजुर्गों और असहाय लोगों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और धर्म का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 203 करोड़ 56 लाख रुपये किए अंतरित मुरैना में एनआईसी कक्ष से अधिकारी एवं हितग्राही मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि परिवार में बड़े-बुजुर्गों का सान्निध्य और आशीर्वाद तपती धूप में शीतल छांव के समान होता है। भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों, असहायों तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों का सम्मान करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारा धर्म माना गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक संबल के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी निर्धन परिवार, माताएं-बहनें तथा दिव्यांगजन स्वयं को असहाय या उपेक्षित महसूस न करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार भी गरीबों, वंचितों एवं कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के हितग्राही वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में मई माह की 203 करोड़ 56 लाख रुपये की पेंशन राशि अंतरित की। इस अवसर पर दिव्यांगजनों में आपदा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आग, हीटवेव (लू) तथा आकाशीय बिजली से बचाव संबंधी जानकारी पर आधारित ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। मुरैना जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राही उपस्थित रहे तथा मुख्यमंत्री के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण देखा एवं सुना। - #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #administration

1 views | Morena, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

MORE NEWS

नाजिया इलाही की कथित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम महासभा ने सौंपा ज्ञापन

मुरैना। पैग़म्बर मुहम्मद साहब पर नाजिया इलाही द्वारा कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में मुस्लिम महासभा के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
#Morena #MuslimMahasabha #Memorandum #SPMorena #ReligiousHarmony #MorenaNews

नाजिया इलाही की कथित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम महासभा ने सौंपा ज्ञापन मुरैना। पैग़म्बर मुहम्मद साहब पर नाजिया इलाही द्वारा कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में मुस्लिम महासभा के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। #Morena #MuslimMahasabha #Memorandum #SPMorena #ReligiousHarmony #MorenaNews

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

मुरैना में पुलिस का बड़ा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन, 177 अपराधी गिरफ्तार

मुरैना। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अपराधियों के विरुद्ध व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना (भापुसे) के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष नाइट कॉम्बिंग गश्त आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में 24-25 जून 2026 की मध्यरात्रि जिले के सभी अनुभागों एवं थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान में कुल 198 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी रात सक्रिय रहे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई की।
शहर मुरैना में नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया, थाना प्रभारी सिविल लाइन उदभान सिंह यादव, थाना प्रभारी स्टेशन रोड संजय बरैया, थाना प्रभारी कोतवाली हेमलता गर्ग सहित अन्य अधिकारियों एवं पुलिस बल ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल एवं वाहन गश्त कर अभियान को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 81 स्थायी वारंटी, 89 गिरफ्तारी वारंटी, 2 भरण-पोषण वारंटी, 1 धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी, 2 इनामी एवं फरार बदमाश तथा 5 अन्य अपराधों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस प्रकार कुल 177 अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया।
इसके अलावा पुलिस ने अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए 28 हिस्ट्रीशीटर एवं गुंडों तथा 17 जिलाबदर अपराधियों का भी सत्यापन एवं चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

मुरैना में पुलिस का बड़ा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन, 177 अपराधी गिरफ्तार मुरैना। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अपराधियों के विरुद्ध व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना (भापुसे) के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष नाइट कॉम्बिंग गश्त आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में 24-25 जून 2026 की मध्यरात्रि जिले के सभी अनुभागों एवं थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान में कुल 198 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी रात सक्रिय रहे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई की। शहर मुरैना में नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया, थाना प्रभारी सिविल लाइन उदभान सिंह यादव, थाना प्रभारी स्टेशन रोड संजय बरैया, थाना प्रभारी कोतवाली हेमलता गर्ग सहित अन्य अधिकारियों एवं पुलिस बल ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल एवं वाहन गश्त कर अभियान को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 81 स्थायी वारंटी, 89 गिरफ्तारी वारंटी, 2 भरण-पोषण वारंटी, 1 धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी, 2 इनामी एवं फरार बदमाश तथा 5 अन्य अपराधों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस प्रकार कुल 177 अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा पुलिस ने अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए 28 हिस्ट्रीशीटर एवं गुंडों तथा 17 जिलाबदर अपराधियों का भी सत्यापन एवं चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

पूर्व पार्षद पर दबंगई का आरोप, दरवाजे के सामने से कचरा हटाने पर ला.ठी-डं.डों से ह.मला, तीन घायल

मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र के टंच रोड पर पूर्व पार्षद अजय यादव और उनके साथियों पर कचरा हटाने को लेकर तीन लोगों के साथ मा.रपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ब्रजेश यादव के अनुसार, उनके घर के सामने डाले गए ईंटों के मलबे को जेसीबी से हटवाया जा रहा था, तभी अजय यादव 6-7 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने ला.ठी-डं.डों से ह.मला कर ब्रजेश यादव, राहुल यादव और अंकित यादव को घायल कर दिया। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फा.यरिंग की। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
#morena #मुरैना #चंबल

पूर्व पार्षद पर दबंगई का आरोप, दरवाजे के सामने से कचरा हटाने पर ला.ठी-डं.डों से ह.मला, तीन घायल मुरैना कोतवाली थाना क्षेत्र के टंच रोड पर पूर्व पार्षद अजय यादव और उनके साथियों पर कचरा हटाने को लेकर तीन लोगों के साथ मा.रपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ब्रजेश यादव के अनुसार, उनके घर के सामने डाले गए ईंटों के मलबे को जेसीबी से हटवाया जा रहा था, तभी अजय यादव 6-7 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने ला.ठी-डं.डों से ह.मला कर ब्रजेश यादव, राहुल यादव और अंकित यादव को घायल कर दिया। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फा.यरिंग की। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। #morena #मुरैना #चंबल

Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026

महाविद्यालय मुरैना में नशामुक्त भारत सप्ताह का आयोजन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मुरैना में “नशामुक्त भारत सप्ताह” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। सप्ताहभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार होने पर ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में भी नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

नशामुक्त भारत सप्ताह के दौरान महाविद्यालय में जागरूकता व्याख्यान, नशामुक्ति शपथ, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन तथा विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त भारत के संकल्प को दोहराया और समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय परिवार ने नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

महाविद्यालय मुरैना में नशामुक्त भारत सप्ताह का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मुरैना में “नशामुक्त भारत सप्ताह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। सप्ताहभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार होने पर ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में भी नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। नशामुक्त भारत सप्ताह के दौरान महाविद्यालय में जागरूकता व्याख्यान, नशामुक्ति शपथ, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन तथा विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त भारत के संकल्प को दोहराया और समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय परिवार ने नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया। - #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026