सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर युवक ने पुलिस पर लगाए आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
मुरैना। मुरैना निवासी राहुल मिश्रा नामक युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपनी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए हैं।
वायरल वीडियो में युवक का दावा है कि उसका एक व्यक्ति से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। युवक के अनुसार, उसने उधार ली गई राशि ब्याज सहित वापस कर दी थी, लेकिन इसके बाद भी उससे अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही थी। युवक ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई तथा उसकी कार से संबंधित दस्तावेजों पर दबाव बनाकर हस्ताक्षर कराए गए।
युवक का कहना है कि उसने मामले की शिकायत संबंधित थाना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। वीडियो में उसने हाल ही में हुई एक अन्य घटना का भी उल्लेख किया है और दावा किया है कि लगातार विवाद एवं कथित रूप से का�