कैमूर पुलिस की शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
नुआंव थाना पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल सहित 28.64 लीटर देसी और विदेशी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. मुन्ना सिंह यादव पिता सुभाष सिंह यादव साकिन नुआंव और 2. अजय कुमार सिंह उर्फ गोलू पिता स्व. लाल बिहारी यादव साकिन खुदरा दोनों थाना नुआंव जिला कैमूर के रूप में हुई है।