नौघरा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का उद्घाटन
कैमूर के नौघरा में 560 बेड वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का उद्घाटन मंत्री एवं चैनपुर विधायक मोहम्मद जमा खान ने किया। विद्यालय का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। विद्यालय शुरू होने से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ आवासीय सुविधाएं मिलेंगी।