जांबाज पहाड़ी कुत्ते ने तेंदुए को चटाई धूल, विकास भवन के पास घर के आंगन में हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली भिड़ंत।
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन इसी बीच रुद्रप्रयाग जनपद से एक बेहद हैरान और रोमांचित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार की देर रात एक खूंखार तेंदुए (गुलदार) का सामना एक वफादार और निडर पहाड़ी भोटिया कुत्ते से हो गया। आम तौर पर कुत्तों को अपना आसान शिकार बनाने वाले तेंदुए को इस बार उलटे पैर दुम दबाकर भागना पड़ा। यह पूरी सनसनीखेज घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Ruderperyag