#देहरादून_फोटोग्राफर्स_वेलफेयर_सोसाइटी_न_किया_तृतीय_उत्तराखंड_फोटो_फेयर_का_पूर्ण_समर्थन।
#देहरादून। देहरादून में आगामी 19 और 20 सितंबर को आयोजित होने वाले 'तृतीय उत्तराखंड फोटो फेयर' को भव्य और सफल बनाने के लिए राज्यभर के फोटोग्राफर संगठन एकजुट हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज 'देहरादून फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी' ने मेले के मुख्य आयोजक नितेश अग्रवाल (देवभूमि फोटोग्राफर्स) और उनकी समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। सोसाइटी ने इस बड़े आयोजन को हर संभव तकनीकी और व्यावहारिक मदद देने का भरोसा दिलाया है।
#इस_अवसर_पर_समिति_के_अध्यक्ष_मनीष_शर्मा_ने_कहा, "हमारी संस्था पिछले 8 वर्षों से लगातार फोटोग्राफर्स के हितों और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उत्तराखंड की सभी समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में सराहनीय काम कर रही हैं, लेकिन इस फोटो फेयर को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सबका एक साथ आना बेहद ज़रूरी है।" उन्होंने इस पत्र के माध्यम से सभी सहयोगी समितियों को आमंत्रित किया है और देहरादून सहित पूरे राज्य के छोटे-बड़े सभी फोटोग्राफर भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं।
#इस_महत्वपूर्ण_बैठक_और_समर्थन_के_दौरान सोसाइटी के उपाध्यक्ष आसिफ, सचिव गौरव नागपाल, शिवराज ठाकुर, परविंदर सिंह, गगन कपूर, भारत ओबेरॉय, अनिल कुमार, शिव अरोड़ा, संजय मित्तल, इंद्रजीत सिंह, राजीव गुप्ता, इंदर बत्रा, गगन बत्रा और अमित सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।