हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है। एक सवाल के जवाब में मुख्यसेवक धामी जी ने कहा कि मामला इस समय माननीय न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। उन्होंने दो टूक शब्दों में साफ किया कि माननीय न्यायालय का जो भी अंतिम आदेश या निर्देश होगा, राज्य सरकार पूरी निष्ठा के साथ उसी के अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। सरकार कानून-व्यवस्था और न्यायपालिका के सम्मान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#Banbhoolpura
#PushkarSinghDhami
#HaldwaniNews
#UttarakhandNews
#DhamiGovt
Dehradun, Dehradun | Sep 9, 2026