बेल्थरा रोड: पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने सोनाडीह में मां भागेश्वरी मंदिर में किया दर्शन पूजन
पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी रविवार को 4 बजे अचानक बेल्थरारोड पहुंचे और सोनाडीह के विख्यात मां भगेश्वरी मंदिर में मां भगेश्वरी परमेश्वरी माता का दर्शन किया और पूजन के बाद मंदिर का परिक्रमा भी किया। जिसके बाद पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने मंदिर परिसर में मौजूद बंदरों को मुढ़ी लावा भी खिलाया।