बेल्थरा रोड: चक शेखानी गांव से हिंसक मारपीट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
उभांव थाना पुलिस ने रविवार को हिंसक मारपीट के आरोपी एवं वांछित अभियुक्त रामायण यादव ग्राम चक शेखानी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे संबंधित धाराओं के तहत पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अभियुक्त को रविवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास उसके गांव से ही घेराबंदी पर पकड़ा गया है।