शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से मरीजों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। अस्पताल की एक्स-रे मशीन लंबे समय से खराब पड़ी होने के कारण प्रतिदिन आने वाले मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे विशेषकर गरीब और ग्रामीण मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। नगर के मनोहर यादव ने बताया कि अस्पताल मे