Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
arvind6669858
1
त्रिमुहान पंचायत के पूर्व मुखिया दामोदर राम से मिलने पहुंचे सुदर्शन यादव ब्यास और शिव शंकर देखिए ,,,,,,,,,, #मोकामा #घोसवरी #पटना #facebook #त्रिमुहान #पंचायत
Sheikhpura, Sheikhpura
| Aug 24, 2026
#मोकामा
#घोसवरी
#पटना
#facebook
#त्रिमुहान
#पंचायत
MORE NEWS
शेखपुरा पुलिस कप्तान की बड़ी कार्रवाई बरबीघा में हुई लू/त का हुआ उद्भेदन चो/र समेत खरीदार गिरफ्तार लूटी गई सामान भी बरामद #spsheikhpura #dhpbihar #fecbookreels #fecbookviralpost
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 25, 2026
सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक्शन में प्रशासन, डीएम शेखर आनंद ने दिए सख्त निर्देश। जिले में सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से सोमवार, 24 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने की। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले की वर्तमान यातायात स्थिति और हाल के दिनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तेज रफ्तार और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ जिले भर में लगातार और सघन जांच अभियान चलाने का आदेश दिया गया। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) में सड़कों के किनारे स्थित पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएंगे, ताकि रात के अंधेरे में चालकों को दूर से ही रास्ते और मोड़ों का स्पष्ट संकेत मिल सके। सड़कों के किनारे दृष्टि बाधित करने वाले झाड़ियों और पेड़ों की टहनियों की तत्काल छंटाई कराने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना संभावित संवेदनशील स्थलों पर निगरानी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जल्द से जल्द सीसीटीवी (CCTV) कैमरे स्थापित करने को कहा गया पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रमुख चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के समीप प्राथमिकता के आधार पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का निर्देश मिला। जिले की बदहाल और क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की बात कही गई ताकि गड्डों के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके। सभी नगर निकायों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी-अपनी सीमाओं में सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएं, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो सके। इस उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (जांच), भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, और जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 24, 2026
समाहरणालय परिसर में पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन। आज दिनांक 24.08.2026 को समाहरणालय, शेखपुरा परिसर में पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत आमजनों को जागरूक करने एवं योजना का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कार्यपालक अभियंता बिजली के द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय को जल जीवन हरियाली प्रतीक चिन्ह पौधे देकर सम्मानित किया गया। शिविर का उद्घाटन श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले के बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित हुए एवं योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। शिविर परिसर में विद्युत विभाग द्वारा योजना से संबंधित विशेष स्टॉल लगाए गए थे, जहां उपस्थित आमजनों को पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आमजनों को योजना की समुचित जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, शेखपुरा ने बताया कि जागरूकता शिविर के दौरान आमजनों द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुल 240 आवेदन प्राप्त किए गए। जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 24, 2026
डीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए सख्त निर्देश। आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आज सोमवार को जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारिय साप्ताहिकी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, लंबित मामलों के निष्पादन और प्रशासनिक दक्षता को लेकर विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिला पदाधिकारी महोदय ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित विभागीय निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। विभिन्न विभागों के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित भवनों के लिए प्राथमिकता के आधार पर भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। नीलाम पत्र वाद (Certificate Cases) की समीक्षा के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों को बड़े एवं पुराने मामलों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने और अधिक से अधिक बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश मिला। साथ ही, आवश्यक मामलों में बॉडी वारंट जारी कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निवारण आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर जिला पदाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता दिखाने की हिदायत दिया गया। सहयोग शिविर व जन समाधान पोर्टल इन दोनों माध्यमों से प्राप्त लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निष्पादन केवल औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। जिले में सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए नियमानुसार अतिक्रमण वाद (Encroachment Cases) चलाने की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। नगर एवं वार्ड क्षेत्रों में छूटे हुए घरों तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने की स्थिति की समीक्षा की गई और जल्द से जल्द हर घर में 'नल का जल' योजना का आच्छादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। इस समीक्षा बैठक के दौरान जिले के शीर्ष प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता एवं अपर समाहर्ता (जांच), उप विकास आयुक्त, भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, इनके अलावा अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष भी बैठक में उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जिला प्रशासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँच सके।
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 24, 2026
शिक्षा मंत्री से मिले ईमाम गजाली और ललन प्रसाद। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से पटना स्थित उनके कार्यालय में लोजपा (रामविलास) के शेखपुरा जिलाध्यक्ष ईमाम गजाली एवं बिहार विधान परिषद सदस्य ललन प्रसाद ने संयुक्त रूप से मुलाकात की। इस दौरान शेखपुरा जिले में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 24, 2026
शेखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई लूटकांड का हुआ खुलासा। देखिए
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 24, 2026
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 24, 2026
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 24, 2026