डीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए सख्त निर्देश।
आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आज सोमवार को जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारिय साप्ताहिकी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, लंबित मामलों के निष्पादन और प्रशासनिक दक्षता को लेकर विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित विभागीय निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। विभिन्न विभागों के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित भवनों के लिए प्राथमिकता के आधार पर भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
नीलाम पत्र वाद (Certificate Cases) की समीक्षा के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों को बड़े एवं पुराने मामलों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने और अधिक से अधिक बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश मिला। साथ ही, आवश्यक मामलों में बॉडी वारंट जारी कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई।
जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निवारण
आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर जिला पदाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता दिखाने की हिदायत दिया गया।
सहयोग शिविर व जन समाधान पोर्टल इन दोनों माध्यमों से प्राप्त लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निष्पादन केवल औपचारिकता न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। जिले में सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए नियमानुसार अतिक्रमण वाद (Encroachment Cases) चलाने की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। नगर एवं वार्ड क्षेत्रों में छूटे हुए घरों तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने की स्थिति की समीक्षा की गई और जल्द से जल्द हर घर में 'नल का जल' योजना का आच्छादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। इस समीक्षा बैठक के दौरान जिले के शीर्ष प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता एवं अपर समाहर्ता (जांच),
उप विकास आयुक्त,
भू-अर्जन पदाधिकारी,
जिला एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,
जिला परिवहन पदाधिकारी,
भूमि सुधार उप समाहर्ता,
जिला शिक्षा पदाधिकारी,
इनके अलावा अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष भी बैठक में उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जिला प्रशासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँच सके।