Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

मोकामा

#मोकामा में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पिकअप से 539 लीटर विदेशी शराब बरामद; कट्टा और गोली भी मिली....

मोकामा। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इतना ही नहीं, वाहन की तलाशी के दौरान देशी कट्टा और कारतूस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 राम कृष्णा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में 11 जून 2026 को सिखाड़ीचक (पुराना एनएच-31) में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या BR01GA-8944 से कुल 539.625 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। वहीं चालक सीट के बगल से एक देशी कट्टा और गोली भी बरामद की गई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
मौके से पुलिस ने पिकअप चालक गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महरानी गांव का निवासी बताया गया है।
इस मामले में मोकामा थाना कांड संख्या 306/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब और अपराध से जुड़ी किसी भी सूचना को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 के मोबाइल नंबर 9031825838 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

#मोकामा में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पिकअप से 539 लीटर विदेशी शराब बरामद; कट्टा और गोली भी मिली.... मोकामा। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इतना ही नहीं, वाहन की तलाशी के दौरान देशी कट्टा और कारतूस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 राम कृष्णा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में 11 जून 2026 को सिखाड़ीचक (पुराना एनएच-31) में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या BR01GA-8944 से कुल 539.625 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। वहीं चालक सीट के बगल से एक देशी कट्टा और गोली भी बरामद की गई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। मौके से पुलिस ने पिकअप चालक गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महरानी गांव का निवासी बताया गया है। इस मामले में मोकामा थाना कांड संख्या 306/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब और अपराध से जुड़ी किसी भी सूचना को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-1 के मोबाइल नंबर 9031825838 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Bakhtiarpur, Patna | Jun 12, 2026

मोकामा फोर लाइन पर एक और एक्सीडेंट।
#मोकामा #AnantSingh

मोकामा फोर लाइन पर एक और एक्सीडेंट। #मोकामा #AnantSingh

Mokameh, Patna | Jun 7, 2026

मरांची में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
मरांची (मोकामा): शुक्रवार को मरांची थाना क्षेत्र के बादपुर गांव के समीप एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नींद की झपकी बनी हादसे का कारण
मरांची थाना अध्यक्ष रौशन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण ट्रक चालक को अचानक नींद की झपकी (आंख लगना) आना बताया जा रहा है। आंख लगते ही चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतका की हुई पहचान
पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान बच्ची देवी के रूप में हुई है, जो स्थानीय मरांची (इंग्लिश) निवासी सुरेश साव की पत्नी थीं। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रोना-धोना देखकर पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही मरांची थाना अध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया: "शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, बाढ़ भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।"
#मोकामा #AnantSingh

मरांची में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम मरांची (मोकामा): शुक्रवार को मरांची थाना क्षेत्र के बादपुर गांव के समीप एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नींद की झपकी बनी हादसे का कारण मरांची थाना अध्यक्ष रौशन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण ट्रक चालक को अचानक नींद की झपकी (आंख लगना) आना बताया जा रहा है। आंख लगते ही चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की हुई पहचान पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान बच्ची देवी के रूप में हुई है, जो स्थानीय मरांची (इंग्लिश) निवासी सुरेश साव की पत्नी थीं। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रोना-धोना देखकर पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम घटना की सूचना मिलते ही मरांची थाना अध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया: "शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, बाढ़ भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।" #मोकामा #AnantSingh

Mokameh, Patna | Jun 5, 2026

Latest मोकामा News Videos - Watch the Latest News of June 23, 2026 | Public App