शिक्षा मंत्री से मिले ईमाम गजाली और ललन प्रसाद।
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से पटना स्थित उनके कार्यालय में लोजपा (रामविलास) के शेखपुरा जिलाध्यक्ष ईमाम गजाली एवं बिहार विधान परिषद सदस्य ललन प्रसाद ने संयुक्त रूप से मुलाकात की। इस दौरान शेखपुरा जिले में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।