कांके: रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 27, 2025 रांची स्थित हिंदपीढ़ी इलाके से देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार शाम करीब छह बजे प्रेस वार्ता कर एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हिंदपीढ़ी इलाके में देशी कट्टा के साथ एक युवक घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।