कांके: राजभवन के पास सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने समेत कई मांगों को लेकर आदिवासी संगठन का धरना प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | May 27, 2025 राजभवन के पास सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने समेत कई मांग को लेकर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आदिवासी संगठन घरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर काफी संख्या में आदिवासी संगठन के लोग मौजूद हैं। इस दौरान आदिवासी संगठनों द्वारा कांग्रेस और जेएमएम पर निशाना साधते हुए कहा कि सिरमटोली सरना स्थल को बचाने के लिए कोई सामने नहीं आया।