कांके: रातु रोड स्थित आवास पर रांची सांसद संजय सेठ ने कई लोगों से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | May 27, 2025 रातु रोड स्थित आवास में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रांची सांसद संजय सेठ ने कई लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर रांची सासंद संजय सेठ का स्वागत भी किया गया। इस दौरान काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को रांची सांसद संजय सेठ के पास रखा। इस दौरान लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए।