कांके: नामकुम स्थित जैक कार्यालय से शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम किया जारी
Kanke, Ranchi | May 27, 2025 नामकुम स्थित जैक कार्यालय से मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। बता दें कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 91.7 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इस साल परीक्षा में 4 लाख 31 हजार 488 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 3 लाख 95 हजार 755 छात्र सफल हुए हैं।