कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से बकरी चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 27, 2025 रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से बकरी चोरी के आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि स्थानीय लोगों द्वारा दो व्यक्ति को बकरी चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराते हुए दोनों व्यक्तियो को विधिवत गिरफ्तार किया गया।