पटना ग्रामीण: पटना: 1 व्यक्ति की हत्या करने जा रहे 2 बालकों को किया गया निरुद्ध, SSP ने दी जानकारी
पटना पुलिस ने हत्या की साजिश विफल कर दी है। गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सोनपुर में एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहे दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।