पटना ग्रामीण: डॉ. की पत्नी की मौत पर कोतवाली थाने में छात्राओं का प्रदर्शन, पुलिस कस्टडी में मोबाइल फॉर्मेट होने पर सवाल
किदवईपुरी में डॉ अभिजीत सिन्हा की पत्नी सृष्टि सिन्हा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। सृष्टि सिन्हा का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। वहीं सृष्टि सिन्हा के मायके वालों ने सृष्टि सिन्हा के पति पर हत्या का आरोप लगाया था। सृष्टि सिन्हा के परिजनों का कहना था कि उसके पति का दूसरी जगह अफेयर था इसीलिए उसने सृष्टि सिन्हा की हत्या की।