पटना ग्रामीण: सुप्रीम कोर्ट ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर रोक लगाने से किया इनकार, 28 जुलाई को अगली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को कहा है कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड और राशन कार्ड को भी पहचान पत्र माने। मामले में अगली सुनवाई अब 28 जुलाई को होगी। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर गुरुवार को करीब 3 घंटे तक सुनवाई हुई।