पटना ग्रामीण: पटना: जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में हेड क्लर्क ₹1 लाख घूस लेते गिरफ्तार
पटना से बड़ी खबर है जहां गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे शिक्षा विभाग के DEO कार्यालय के प्रधान लिपिक अशोक कुमार वर्मा को एक लाख रूपये घूस लेते निगरानी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मातृत्व अवकाश के लिए अशोक कुमार वर्मा ने डेढ़ लाख रुपये का डिमांड किया था। जिसे विजिलेंस टीम ने पहली किस्त के एक लाख रुपए रंगेहाथ रिश्वत लेते दबोच लिया।