पटना ग्रामीण: पटना में मेगा जॉब फेयर शुरू, 10 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
पटना में वेटनरी कॉलेज के समीप दशरथ मांझी सभागार में 6 दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। 10 से 15 जुलाई तक आयोजित रोजगार मेले में देश की 80 नामचीन कंपनियां “मेगा जॉब फेयर में योग्य युवाओं का चयन कर उन्हे ऑनस्पॉट नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराएगी। इस जॉब फेयर में तकनीकी,गैर तकनीकी,10वीं,12वीं,IIT,पॉलिटेक्निक समेत अन्य युवाओं को नौकरियां उपलब्ध कराई जाएगी।