Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

केदारनाथ धाम पहुंची महिला ब्लॉगर फूट-फूटकर रोई 😢 जाम, VIP दर्शन और अव्यवस्थाओं से टूटी श्रद्धालु की उम्मीद… “हेलीकॉप्टर ...

MORE NEWS

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के पैदल पड़ाव थारू ग्लेशियर क्षेत्र में कुछ यात्री सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए ग्लेशियर पर चढ़ गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर हटाया और आवश्यक सुरक्षा निर्देश दिए।
रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा संपूर्ण यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रियों से अपील है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।
#KedarnathYatra2026 #RudraprayagPolice #UttarakhandPolice #SafeYatra #KedarnathDham

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के पैदल पड़ाव थारू ग्लेशियर क्षेत्र में कुछ यात्री सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए ग्लेशियर पर चढ़ गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर हटाया और आवश्यक सुरक्षा निर्देश दिए। रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा संपूर्ण यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रियों से अपील है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे। #KedarnathYatra2026 #RudraprayagPolice #UttarakhandPolice #SafeYatra #KedarnathDham

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 3, 2026

ऋषिकेश-रानीपोखरी मार्ग पर बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, कई यात्री घायल!!

ऋषिकेश-रानीपोखरी मार्ग पर स्थित सात मोड़ के समीप बुधवार को एक ऑल्टो कार और यात्रियों से भरी बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य युवकों तथा बस में बैठे कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपोखरी की ओर से आ रही ऑल्टो कार संख्या यूके-09ए-9961 ने सामने से आ रही बस संख्या यूके-12पीबी-0134 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे, जो चारधाम यात्रा पर जा रहे थे।

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। बस में मौजूद कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें लगने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ऋषिकेश-रानीपोखरी मार्ग पर बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, कई यात्री घायल!! ऋषिकेश-रानीपोखरी मार्ग पर स्थित सात मोड़ के समीप बुधवार को एक ऑल्टो कार और यात्रियों से भरी बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य युवकों तथा बस में बैठे कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपोखरी की ओर से आ रही ऑल्टो कार संख्या यूके-09ए-9961 ने सामने से आ रही बस संख्या यूके-12पीबी-0134 को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे, जो चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। बस में मौजूद कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें लगने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 3, 2026

हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ श्री कैलाश पर्वत के आज बुधवार 03 जून के लाइव मंगल दर्शन कीजिए,

हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ श्री कैलाश पर्वत के आज बुधवार 03 जून के लाइव मंगल दर्शन कीजिए,

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 3, 2026

महिलाओं ने शराब की बोतले तोड़ी !! चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के किमोली गांव की महिलाओ ने गांव में अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाया, साथ ही अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया।
महिलाओं ने गांव में छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति के घर से शराब की बोतले बरामद की और उसके बाद शराब की बोतलों को सभी महिलाओं ने तोड़ा और गांव में अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ कानूनी कारवाही करने की मांग की।

महिलाओं ने शराब की बोतले तोड़ी !! चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के किमोली गांव की महिलाओ ने गांव में अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाया, साथ ही अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। महिलाओं ने गांव में छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति के घर से शराब की बोतले बरामद की और उसके बाद शराब की बोतलों को सभी महिलाओं ने तोड़ा और गांव में अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ कानूनी कारवाही करने की मांग की।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 3, 2026

Live: रुद्रप्रयाग शहर में हादसा!! बाल-बाल बचे बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) विजय कपरवान!! सूखे पेड़ का बड़ा हिस्सा गिरा वाहन के ऊपर!! घर से मात्र कुछ दूरी पर हुआ हादसा!!

कुछ सेकेंड का फर्क और हो सकती थी बड़ी जनहानि, बीकेटीसी उपाध्यक्ष के वाहन पर गिरा विशाल सूखा पेड़,

रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के न्यू बस अड्डे स्थित जन कल्याण अस्पताल के समीप बुधवार सायंकाल एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक सूखे और जर्जर पेड़ का विशाल हिस्सा अचानक टूटकर श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवान के वाहन पर गिर गया।

हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्यवश घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था और आसपास भी कोई व्यक्ति नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना मिलते ही विजय कपरवान मौके पर पहुंचे और पुलिस व आपदा प्रबंधन विभाग को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में खड़े सूखे और खतरनाक पेड़ों को तत्काल हटाने की मांग की है।

Live: रुद्रप्रयाग शहर में हादसा!! बाल-बाल बचे बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) विजय कपरवान!! सूखे पेड़ का बड़ा हिस्सा गिरा वाहन के ऊपर!! घर से मात्र कुछ दूरी पर हुआ हादसा!! कुछ सेकेंड का फर्क और हो सकती थी बड़ी जनहानि, बीकेटीसी उपाध्यक्ष के वाहन पर गिरा विशाल सूखा पेड़, रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के न्यू बस अड्डे स्थित जन कल्याण अस्पताल के समीप बुधवार सायंकाल एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक सूखे और जर्जर पेड़ का विशाल हिस्सा अचानक टूटकर श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवान के वाहन पर गिर गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्यवश घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था और आसपास भी कोई व्यक्ति नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही विजय कपरवान मौके पर पहुंचे और पुलिस व आपदा प्रबंधन विभाग को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में खड़े सूखे और खतरनाक पेड़ों को तत्काल हटाने की मांग की है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 3, 2026

केदारनाथ धाम पहुंची महिला ब्लॉगर फूट-फूटकर रोई 😢 जाम, VIP दर्शन और अव्यवस्थाओं से टूटी श्रद्धालु की उम्मीद… “हेलीकॉप्टर ... - Rudraprayag News