महिलाओं ने शराब की बोतले तोड़ी !! चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के किमोली गांव की महिलाओ ने गांव में अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाया, साथ ही अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया।
महिलाओं ने गांव में छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति के घर से शराब की बोतले बरामद की और उसके बाद शराब की बोतलों को सभी महिलाओं ने तोड़ा और गांव में अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ कानूनी कारवाही करने की मांग की।