Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के पैदल पड़ाव थारू ग्लेशियर क्षेत्र में कुछ यात्री सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए ग्लेशियर पर चढ़ गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर हटाया और आवश्यक सुरक्षा निर्देश दिए। रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा संपूर्ण यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रियों से अपील है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे। #KedarnathYatra2026 #RudraprayagPolice #UttarakhandPolice #SafeYatra #KedarnathDham

MORE NEWS

केदारनाथ हाईवे तिलवाड़ा में बंद,, वापिस भेजे जा रहे कांवड़ यात्री,,

केदारनाथ हाईवे तिलवाड़ा में बंद,, वापिस भेजे जा रहे कांवड़ यात्री,,

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 6, 2026

श्रीनगर-बुघानी रोड पर भीषण अग्निकांड, धू-धू कर जला कच्चा मकान

आग बुझाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचे फायर ब्रिगेड कर्मी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर-बुघानी रोड स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के समीप गुरुवार को एक कच्चे मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

फायर ब्रिगेड के जवान सोनू सैनी ने बताया कि आग कच्चे मकान में लगी थी, जिससे मकान और उसमें रखा घरेलू सामान काफी हद तक जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के दौरान अचानक मकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ईंट-पत्थर के टुकड़े दूर तक जा गिरे। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग बुझा रहे फायर ब्रिगेड के सभी कर्मी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

आग की भयावहता को देखते हुए दो दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक दिया।

राहत एवं बचाव अभियान में फायर ब्रिगेड के सोनू सैनी, प्रमोद, रश्मि, वीरेंद्र रावत और कोमल सहित पूरी टीम ने जोखिम उठाकर आग बुझाने का कार्य किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक तौर पर इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

श्रीनगर-बुघानी रोड पर भीषण अग्निकांड, धू-धू कर जला कच्चा मकान आग बुझाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचे फायर ब्रिगेड कर्मी श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर-बुघानी रोड स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के समीप गुरुवार को एक कच्चे मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवान सोनू सैनी ने बताया कि आग कच्चे मकान में लगी थी, जिससे मकान और उसमें रखा घरेलू सामान काफी हद तक जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के दौरान अचानक मकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ईंट-पत्थर के टुकड़े दूर तक जा गिरे। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग बुझा रहे फायर ब्रिगेड के सभी कर्मी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। आग की भयावहता को देखते हुए दो दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक दिया। राहत एवं बचाव अभियान में फायर ब्रिगेड के सोनू सैनी, प्रमोद, रश्मि, वीरेंद्र रावत और कोमल सहित पूरी टीम ने जोखिम उठाकर आग बुझाने का कार्य किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जबकि प्रारंभिक तौर पर इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 6, 2026

केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में हालात खराब,, पैदल चलकर निकल रहे लोग!!

केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में हालात खराब,, पैदल चलकर निकल रहे लोग!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 6, 2026

सावन माह में तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़!!

सावन माह में तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 6, 2026

ट्रॉली के सहारे द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर यात्रा,, बारिश के बीच घंटों इंतजार को मजबूर श्रद्धालु, बनातोली में मधुगंगा नदी पर पुल निर्माण ठप,

सावन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जोखिम भरी आवाजाही पर उठे सवाल,

विश्व प्रसिद्ध द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा इन दिनों सावन माह में पूरे श्रद्धाभाव के साथ जारी है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु बाबा मध्यमहेश्वर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन बनातोली में मधुगंगा नदी पर तीन वर्षों से अधूरा पड़ा झूला पुल यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। पुल निर्माण पूरा न होने से श्रद्धालुओं को बारिश के बीच ट्रॉली के सहारे नदी पार करनी पड़ रही है और अपनी बारी आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

बारिश के कारण मधुगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। ऐसे में ट्रॉली के माध्यम से आवाजाही ही एकमात्र विकल्प बचा है। सीमित क्षमता के कारण एक बार में कुछ ही लोगों को नदी पार कराया जाता है, जिससे दोनों ओर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं। कई श्रद्धालुओं को तेज बारिश और खराब मौसम के बीच घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

ट्रॉली के सहारे द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर यात्रा,, बारिश के बीच घंटों इंतजार को मजबूर श्रद्धालु, बनातोली में मधुगंगा नदी पर पुल निर्माण ठप, सावन में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जोखिम भरी आवाजाही पर उठे सवाल, विश्व प्रसिद्ध द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा इन दिनों सावन माह में पूरे श्रद्धाभाव के साथ जारी है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु बाबा मध्यमहेश्वर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन बनातोली में मधुगंगा नदी पर तीन वर्षों से अधूरा पड़ा झूला पुल यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। पुल निर्माण पूरा न होने से श्रद्धालुओं को बारिश के बीच ट्रॉली के सहारे नदी पार करनी पड़ रही है और अपनी बारी आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बारिश के कारण मधुगंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। ऐसे में ट्रॉली के माध्यम से आवाजाही ही एकमात्र विकल्प बचा है। सीमित क्षमता के कारण एक बार में कुछ ही लोगों को नदी पार कराया जाता है, जिससे दोनों ओर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं। कई श्रद्धालुओं को तेज बारिश और खराब मौसम के बीच घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 6, 2026