केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के पैदल पड़ाव थारू ग्लेशियर क्षेत्र में कुछ यात्री सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए ग्लेशियर पर चढ़ गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर हटाया और आवश्यक सुरक्षा निर्देश दिए।
रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा संपूर्ण यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रियों से अपील है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।
#KedarnathYatra2026 #RudraprayagPolice #UttarakhandPolice #SafeYatra #KedarnathDham
Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 3, 2026