हाथरस - कांवड़ यात्रा के बीच DM और SP का अनोखा अंदाज, जमीन पर बैठकर कांवड़ियों के साथ खाया भंडारे का प्रसाद
हाथरस। कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा का अनोखा और सादगी भरा अंदाज देखने को मिला।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय मंदिर में विधिवत जलाभिषेक किया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर कांवड़ियों के साथ जमीन पर बैठकर भंडारे का प्रसाद खाया।
इस दौरान DM और SP ने भंडारे की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। साथ ही पूरे कांवड़ रूट पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
यात्रा को शांतिपूर्ण व सुगम बनाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक टीम को मुस्तैद रहने के कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों की इस सादगी की हर तरफ चर्चा हो रही है।
#Hathras #DMAtulVats #SPChiranjeevNathSinha #KanwarYatra #DDMNEWS