फिरोजाबाद डीएम ने किया अटल वन का आकस्मिक निरीक्षण, 8 हजार पौधों की सुरक्षा के दिए निर्देश
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज तहसील शिकोहाबाद के ग्राम मोहिनीपुर दरीगापुर स्थित अटल वन पौधारोपण स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बताया कि 5 हेक्टेयर में फैले इस अटल वन में 10 प्रजातियों के लगभग 8 हजार पौधे लगाए गए हैं, जिनमें जामुन, शीशम, अर्जुन, कांजी आदि शामिल हैं। डीएम ने पौधों की स्थिति, सुरक्षा और सिंचाई व्यवस्था का जायजा लिया।
डीएम ने कहा - "पौधारोपण सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन और भावी पीढ़ियों के लिए जरूरी है। सभी 8 हजार पौधों की शत-प्रतिशत जीवित रहने की जिम्मेदारी तय की जाए। सिंचाई, ट्री-गार्ड, तारबंदी और खाद-पानी में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।"
उन्होंने अधिकारियों को पौधों की लगातार मॉनिटरिंग कर इसे घने हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान DFO भागेंद्र सिंह, SDM शिकोहाबाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#Firozabad #Shikohabad #AtalVan #Plantation #DMFirozabad #Environment #DDMNEWS
---