फिरोजाबाद - DM और SSP ने थाना टूंडला व पचोखरा क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर आज जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने थाना टूंडला एवं थाना पचोखरा क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और कांवड़ियों के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सतर्कता को चेक किया गया।
DM एवं SSP ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।
जनपद पुलिस एवं प्रशासन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध एवं मुस्तैद है।
#Firozabad #KanwarYatra2026 #DMFirozabad #SSPFirozabad #Tundla #Pachokhra #DDMNEWS