फिरोजाबाद कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन सम्पन्न, व्यापारियों ने उठाए उत्पीड़न के मुद्दे
जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में तुलसी पैलेस में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ (पश्चिमी यूपी) का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिले भर से आए सैकड़ों व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार प्रकोष्ठ चेयरमैन विनोद बंसल ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि सुहाग नगरी की पहचान सिर्फ चूड़ी तक नहीं, यहां के उद्यमियों ने देशभर में साख बनाई है। उन्होंने गैस आपूर्ति की समस्या, छोटे फैक्ट्री संचालकों की पीड़ा और श्रम विभाग की मनमानी का मुद्दा उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।
रिटायर्ड DIG CRPF रजनीश अहलावत ने कहा कि छोटा दुकानदार हो या बड़ा उद्योगपति, हर व्यापारी रोजगार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।
सम्मेलन में उपाध्यक्ष गोकेश राठी, महामंत्री सतीश अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास यादव, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, हाजी सईद पटेल, जितेन्द्र तिवारी, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
#Firozabad #Congress #VyaparPrakoshth #FirozabadNews #DDMNEWS
---