गिद्धौर: चतरा के विद्यालय में सूर्यास्त के बाद भी लहराता रहा तिरंगा, प्रशासन पर उठे सवाल
Gidhaur, Chatra | Aug 16, 2026 सदर प्रखंड के जांगी गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जांगी (हिंदी) में स्वतंत्रता दिवस पर सूर्यास्त के कई घंटे बाद भी राष्ट्रीय ध्वज फहराता देखा गया। इससे स्थानीय लोगों में चर्चा शुरू हो गई है और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार 15 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही तिरंगा फहराने का प्रावधान है। तय समय पर ध्वज उ