बाह: डा. मनीष भारद्वाज बने शतरंज के बादशाह, बटेश्वर मेले में जीता प्रथम स्थान
मेला बटेश्वर नाथ में जिला पंचायत द्वारा आयोजित दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सोमवार को शाम 5 बजे आयोजित किए गए, जिसमें ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विनायक ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर एंजल रहीं।