बाह: बटेश्वर में संतों ने सप्तकोसीय परिक्रमा के बाद किया शाही स्नान
तीर्थधाम बटेश्वर में देवोत्थान एकादशी पर मंगलवार को बटेश्वर में महामंडलेश्वर बाबा बालक दास के नेतृत्व में नागा साधु-संतों ने यमुना में पहला शाही स्नान किया। स्नान के बाद संतों ने तीर्थ नगरी की सप्तकोसीय परिक्रमा करते हुए विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर घाट से शुरू हुई परिक्रमा में संतों के साथ श्रद्धालु भी शामिल हुए।